विपक्ष के लोगों ने सीएम के साथ इस फोटो को खूब वायरल किया। सीएम की फोटो पोस्ट करने के मामले में जिले की आईटी सेल ने संज्ञान लिया। इसके बाद देहात कोतवाल पुलिस रात में खुटहां गांव पहुंच कर सपा जिला महासचिव अभय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 151 में चालान कर दिया।
शनिवार की सुबह सपा नेताओं ने अभय की जमानत कराई। अभय ने कहाकि सुबह से ही सीएम के साथ एक फोटो वायरल हो रही थी। जिसे गैंगेस्टर विकास दुबे बताया जा रहा था। किसी ने फेसबुक मुझे टैग किया था। मैं टैग किए मैटर पर कमेंट कर सो गया था, तभी पुलिस रात में आई और गिरफ्तार कर ले गई।प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है।