फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदेठी कांड के आरोपी सपा नेता पर लगा रासुका, बच्चों के बीच विवाद को लेकर हुई थी आगजनी और तोड़फोड़

Fri, 10 Jul 2020 09:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सपा नेता जावेद सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के भदेठी गांव में दलित बस्ती में मारपीट, आगजनी और फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी सपा नेता जावेद सिद्दीकी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। जावेद सिद्दीकी अभी जिला जेल में बंद है। 

विज्ञापन


भदेठी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर नौ जून की रात दलित बस्ती में मारपीट, फायरिंग और आगजनी हुई थी। आरोप है कि मनबढ़ों ने लोगों की पिटाई करने के बाद उनके घरों में आग लगा दी और फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। आगजनी में कई परिवार बेघर हो गए थे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तत्कालीन सरायख्वाजा एसओ को लापरवाही में लाइन हाजिर कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने सपा नेता भदेठी गांव निवासी जावेद सिद्दीकी समेत 58 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

जावेद समेत अधिकांश नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सपा नेता पर पर गैंगेस्टर के तहत भी पहले कार्रवाई हो चुकी है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जावेद सिद्दीकी के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें