फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने शिक्षक और नौजवानों के भविष्य को बेहतर बनाने का किया कार्य : वीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तरी विधानसभा की बैठक करते चंदौली सांसद व
विज्ञापन
सपा सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय टैगोर टाउन कॉलोनी अर्दली बाजार वाराणसी में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की बैठक हुई। उत्तरी विधानसभा के संगठनात्मक बैठक में सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने, मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करना होगा। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार है। बैठक में पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी, शिक्षक एमएलसी प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य, डॉ. ओपी सिंह, हरीश नारायण सिंह, डॉ. रामबालक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें