सरकारी अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ नर्स वेतन विसंगति सहित कई मांगें लेकर आंदोलनरत हैं। 9 अक्तूबर से स्टाफ नर्स ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब स्टाफ नर्सों ने 21 अक्तूबर से दो घंटे सुबह 8 से 10 बजे तक का कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है। 22 अक्तूबर को 11 बजे महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव भी होगा। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की ओर से नर्सिंग संवर्ग की मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। संघ की ओर से शासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष नर्सिंग संवर्ग की लंबित समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा, सम्मान एवं न्यायोचित मांगों को पूरा करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम प्राप्त न होने के कारण नर्सिंग अधिकारियों में असंतोष व्याप्त है।