समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बृहस्पतिवार को नरिया सुंदरपुर स्थिल लॉन में महिला और यूथ जीतेंगे अपना बूथ जनचौपाल संवाद को संबोधित किया। कहा कि यूथ ने बदलाव का मन बना लिया है। आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान करते हुए बूथों को मजबूत करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न के मामलों में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। सपा सरकार में बेटियों को न्याय मिलने में इतनी देरी नहीं होती थी। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि प्रदेश प्रशासन में कुछ लोग भाजपा एजेंट बनकर काम कर रहे हैं, उनका चाल चरित्र सत्ता परिवर्तन के साथ बदल जाएगा। वरुण सिंह ने कहा महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल है। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने सपा की सदस्यता ली। इस दौरान सुजीत यादव लक्कड़, अध्यक्ष विष्णु शर्मा, वीरेन्द्र यादव, प्रियांशु यादव, सत्यप्रकाश सोनू, आलोक गुप्ता, संजय यादव, अरविंद यादव गोलू मौजूद रहे ।