अंधरापुल में हुए जलभराव का एक वीडियो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों को निकलने में मशक्कत करनी पड़ रही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। झमाझम बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। अंधरापुल में हुए जलभराव का एक वीडियो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है।
इस वीडियो में से गाड़ियों को निकलने में मशक्कत करनी पड़ रही थी। इस वीडियो को पोस्ट हुए 8 घंटे बीत चुके हैं और अभी तक इसे एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर एमपी सिंह ने बताया की बारिश के चलते हुए जलभराव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।