अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)
जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट से भाजपा के रामचरित्र निषाद को 4,38,210 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,91,387 और बसपा प्रत्याशी को 2,66,055 मत मिले थे। मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा समर्थित अपना दल की अनुप्रिया पटेल को 4,36,536 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,08,859 और बसपा प्रत्याशी को 2,17,457 मत मिले थे।
भदोही में भाजपा के वीरेंद्र सिंह को 4,03,695 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 2,38,712 और बसपा प्रत्याशी को 2,45,554 मत मिले थे। सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भाजपा के छोटेलाल को 3,78,211 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,35,966 और बसपा प्रत्याशी को 1,87,725 मत मिले थे।
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के रमाकांत यादव को 2,77,102 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव को 3,40,306 और बसपा प्रत्याशी को 2,66,528 मत मिले थे। आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की नीलम सोनकर को 3,24,016 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 2,60,930 मत और बसपा प्रत्याशी को 2,33,971 मत मिले थे।
मऊ जिले की घोसी लोकसभा से भाजपा के हरिनारायण राजभर को 3,79,797 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,65,887 और बसपा प्रत्याशी को 2,33,782 मत मिले थे। बलिया से भाजपा के भरत सिंह को 3,59,758 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 2,20,324 और बसपा प्रत्याशी को 1,41,684 मत मिले थे।
निर्दलीय विधायक राजा भैया (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
2014 के लोकसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के साथ थे, लेकिन 2017 के प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के बाद शिवपाल ने अलग राह चुन ली और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से नया दल बनाया।
वहीं, पूर्वांचल में सपा के साथी रहे कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नाम से नया दल बनाया है और प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। शिवपाल और राजा भैया के नए दल सपा के मतों में कितनी सेंध लगाते हैं, चुनाव परिणाम के बाद यह भी देखने लायक बात होगी।