सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव को बुधवार को कैंट सीट से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल मिलने और इसके वायरल होने से सपा-कांग्रेस गठबंधन के नेताओं में दिनभर गहमागहमी रही।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा सिंबल दिए जाने का दावा करते हुए रीबू ने बुधवार दोपहर कहा कि फिलहाल वह लखनऊ में हैं। गुरुवार को नामांकन कर सकती हैं।
सीट से गठबंधन के साझा उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव मंगलवार को नामांकन कर चुके हैं। रीबू चुनाव मैदान में उतरीं तो सपा-कांग्रेस गठबंधन में दरार पड़नी तय है।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने एसी किसी जानकारी होने से इन्कार किया।
शर्मा ने कहा रीबू के इस कदम से गठबंधन को नुकसान हो सकता है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने दिलचस्प बयान दिया।
उन्होंने कहा-दिन भर चार से अधिक चैनल पर व्यस्त रहने की वजह से इस नए घटनाक्रम का संज्ञान नहीं ले सका।
फिलहाल मुझे रीबू को सिंबल दिए जाने की जानकारी नहीं है।