फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होटल में दक्षिण भारतीय पर्यटक ने फंदा लगाकर दी जान, गया था आईडी प्रूफ लेने; देर तक नहीं लौटा

Thu, 01 Aug 2024 11:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी स्थित एक होटल में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा निवासी वेंकट (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


होटल स्टाफ ने बताया कि वेंकट एक बैग लेकर आया था। उसने दो कमरे बुक कराए थे। होटल में आते ही अपने कमरे के बारे में पूछा। फिर, रजिस्टर में नाम और रहने का स्थान लिखवा कर बोला कि हम वाशरूम से होकर आते हैं तो आईडी प्रूफ वगैरह जमा करते हैं। इसके बाद वह नहीं आया।

गुरुवार की भोर में जब स्टाफ गया और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस आई तो दूसरी चाबी से कमरे का लॉक खोला गया। कमरा खुलने पर वेंकट पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


होटल स्टाफ ने बताया कि वेंकट दो रूम बुक करने को कहा था। उसका कहना था कि एक कमरे में मां-बाप रहेंगे और एक में वह खुद रहेगा। मगर, उसके मां-बाप नहीं आए। वेंकट के कमरे से उसका कोई आईडी प्रूफ और मोबाइल भी नहीं मिला। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें