फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के वासी के फिर संकटमोचक बने सोनू सूद, मुंबई में रह रहे व्यक्ति की पत्नी के वाराणसी में निधन पर जताया दुख, कहा-'आप जल्द वहां जाएंगे'

Sat, 13 Jun 2020 07:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सोनू सूद का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में बहुत से लोगों का अपनों से साथ छूट गया है। लोग परेशान हैं, बेबस हैं, मदद की गुहार लगा रहे हैैं, बहुत जगहों से निराशा हाथ लग रही है, तो ऐसे में जहां-तहां फंसे प्रवासी लोगों के मददगार बने हैं अभिनेता सोनू सूद।

विज्ञापन


सोनू अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लोगों को फरियाद सुन रहे हैं और मदद भी बखूबी कर रहे हैं। ऐसी ही एक मदद की गुहार लगाने वाले व्यक्ति को भी उन्होंने सहायता का भरोसा दिया। सोनू ने मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति की मदद की जिसे अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जाना था। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

सोनू सूद
एक व्यक्ति ने उन्हें ट्वीट किया-, 'डियर सोनू सूद सर, मुंबई में मेरे पड़ोसी श्री सीताराम की पत्नी का वाराणसी में निधन हो गया है।  अंतिम संस्कार करने के लिए सीताराम और उनके परिवार के तीन सदस्यों को वाराणसी जाना है। प्लीज मदद कीजिए सर, हमारे पास आपके अलावा कोई और सहारा नहीं है इसलिए आपसे मदद मांगी है।

सोनू ने मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए जवाब दिया, इस अपूरणीय क्षति पर मैं दुख जताता हूं। वह जल्द से जल्द वहां पहुंच जाएंगे। भगवान कृपा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें