फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र को गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की कवायद, बनेगी इतनी लंबी मानव श्रृंखला

Wed, 17 Jan 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
मानव शृंखला में शामिल छात्राएं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत लंबी मानव श्रृंखला बनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की कवायद चल रही है। सोनभद्र डीएम पीके उपाध्याय ने इसकी तैयारी को लेकर  बैठक की। डीएम ने कहा कि आगामी दो फरवरी को 130 किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर सोनभद्र का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया जाएगा। इसमें करीब तीन लाख नागरिक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवद्वार से खलियारी तक 80 किमी एवं सुकृत से डाला मां वैष्णों मंदिर तक 50 किमी लंबी यानी कुल 130 किमी लंबी स्वच्छता मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके लिए प्रति किमी पर बूथ अधिकारी और हर पांच किमी पर सेक्टर अधिकारी की तैनाती होगी। कहा कि मानव श्रृंखला  की देश में पश्चिम बंगाल के नाडिया में 122.3 किमी लंबी मानव श्रृंखला 21 फरवरी, 2015 को दो लाख 17 हजार सहभागियों के द्वारा गिनीज बुक में दर्ज है।

डीपीआरओ आरके भारती, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीआईओएस राजशेखर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत सिंह सहित जिले के विभिन्न अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक किमी से लेकर 130 किमी तक की मार्किंग ऐतिहासिक मानव श्रृंखला  के लिए की जाएगी। हर किमी पर एक यानी कुल 130 बूथ अधिकारी होंगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार से हर पांच किमी पर एक सेक्टर अधिकारी यानी 26 सेक्टर अधिकारी होंगें। इसके अलावा 2-2 सेक्टर के हिसाब से एक जोनल अधिकारी यानी कुल 13 जोनल अधिकारी होंगें। इस प्रकार सेमानव शृंखला को 13 जोन, 26 सेक्टर तथा 130 बूथों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

मानव शृंखला में स्वच्छता निगरानी समिति, खुले में शौच मुक्त/ओडीएफ के निगरानी समिति के सदस्यगण, स्कूली बच्चें, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधिगण, मींडिया के पदाधिकारी के साथ ही आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें