फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी में सोनभद्र-भदोही, एनकाउंटर में आजमगढ़ अव्वल

Fri, 04 May 2018 11:01 AM IST
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में पुलिस एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इनामी बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी के निर्देश के बावजूद वाराणसी जोन के दस जिलों में कुछ को छोड़ बाकी जगह हालात बेहतर नहीं हैं। एनकाउंटर और गिरफ्तारी की खुली छूट के बावजूद जोन के दस जिलों में 136 इनामी बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हैं।
विज्ञापन


सोनभद्र, भदोही और आजमगढ़ को छोड़ दिया जाए तो वाराणसी समेत बाकी जिलों में इनामी बदमाशों पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पाई है। बीते 30 अप्रैल तक की कार्रवाई के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

वाराणसी जोन के दस जिलों के 30 अप्रैल तक के आंकड़े देखें तो इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी में सोनभद्र और भदोही जिले की पुलिस अव्वल है जबकि एनकाउंटर में आजमगढ़। सोनभद्र जिले में 12 इनामी बदमाशों में से आठ, भदोही में आठ में पांच और मऊ में पांच में तीन गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में 37 बदमाशों पर इनाम घोषित था। इनमें से तीन मुठभेड़ में मारे गए और 15 गिरफ्तार हुए। सबसे खराब हालत रही मिर्जापुर, बलिया और गाजीपुर की। बलिया में 23 इनामी बदमाशों में से तीन की ही गिरफ्तारी की जा सकी।

गाजीपुर में 16 इनामी बदमाशों में तीन ही गिरफ्तार हुए। मिर्जापुर जिले में तो 11 इनामी बदमाशों से एक को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं, चंदौली में 12 इनामी बदमाश में एक का एनकाउंटर हुआ और चार गिरफ्तार हुए जबकि, जौनपुर में 34 पुरस्कार घोषित बदमाशों में 17 को दबोचा गया। जबकि, वाराणसी 10 की गिरफ्तारी के बावजूद अभी 37 इनामी बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हैं।
विज्ञापन

बनारस पुलिस के लिए सिरदर्द बने ये बदमाश

- फोटो : अमर उजाला
दो लाख के इनामी अताउर रहमान उर्फ बाबू उर्फ सिकंदर और सहाबुद्दीन की तलाश पुलिस और सीबीआई को वर्ष 1997 से है। एक लाख का इनामी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी, 50 हजार का इनामी विश्वास शर्मा उर्फ नेपाली, मनीष कुमार सिंह, अजीम अहमद, सुनील यादव, सलीम उर्फ मुख्तार शेख, दीपक वर्मा पुलिस के लिए वर्षों से चुनौती बने हैं। इनामी रईस बनारसी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें