फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र नरसंहार : आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मारा छापा, छह ट्रैक्टर और लाठी-डंडे बरामद 

Thu, 01 Aug 2019 03:42 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र में हुए नरसंहार मामले में पुलिस काफी सक्रियता से काम कर रही है। रिमांड पर लिए गए उभ्भा कांड के पांच अभियुक्तों यज्ञदत्त, गणेश, धर्मेंद्र, नीरज एवं अशर्फी की निशानदेही पर पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। 

विज्ञापन


मंगलवार देर रात फोर्स के साथ सीओ ने मारपीट में प्रयुक्त असलहों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अभियुक्तों की निशानदेही पर सपही के पास जंगल से छह ट्रैक्टर, मारपीट में प्रयुक्त दर्जन भर लाठी-डंडे बरामद किए। बुधवार को दिनभर आरोपियों को लेकर पुलिस छापेमारी करती रही।

घटनास्थल पर भी आरोपियों को ले जाकर पूछताछ की गई। शाम को जिला अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद पुलिस ने सभी को जिला कारागार में दाखिल कर दिया। बता दें कि इसके पूर्व पुलिस 13 ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है। इस तरह अब तक 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे, और एक दर्जन लाठी-डंडे बरामद किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने पूछताछ में अहम जानकारी दी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। इस आधार पर और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और साक्ष्य जुटाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें