फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: डीसीएम से बिहार ले जा रहे थे 33 लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; चेकिंग के दौरान मिली सफलता

Wed, 02 Sep 2026 09:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र में पिपरी पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर चेकिंग के दौरान डीसीएम में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 33 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। डीसीएम से 464 पेटियों में रखी 13,296 शीशियों में भरी 4,077 लीटर शराब मिली। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर में तस्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में पिपरी पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर बुधवार को चेकिंग के दौरान 33 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पंजाब में बिक्री के लिए तैयार शराब की यह खेप डीसीएम में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक बताकर बिहार-झारखंड ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मोबाइल फोन और नकद भी बरामद हुआ। तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम को पुलिस ने सीज कर दिया है। वाहन सहित शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन


एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी एसओ राजेश चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग मुर्धवा चर्च के पास वाहनों की जांच कर रही थी। 

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गुजरात नंबर के एक डीसीएम को रोका तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर करीब 200 मीटर आगे वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक की पहचान हरियाणा के भिवानी जिले के सिटी थाना क्षेत्र के देवनगर निवासी करन सिंह (28) के रूप में हुई। डीसीएम की जांच करने पर उसमें 464 पेटियों के अंदर कुल 13296 शीशियों में 4077.36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 
विज्ञापन


बोतलों पर सेल फॉर पंजाब ओनली अंकित था। चालक शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या बिल्टी नहीं दिखा सका। एएसपी ने बताया किआरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और 1200 रुपये नकद मिले। पुलिस पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों और शराब तस्करी के नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जलजीरा बताकर भेजा था ट्रक
पूछताछ में करन सिंह ने पुलिस को बताया कि हरियाणा में एक व्यक्ति ने उसे डीसीएम लेकर जाने को कहा था। उसे शुरुआत में बताया गया था कि वाहन में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक लदी है। बाद में ट्रक में शराब होने की जानकारी दी गई और उसे बिहार पहुंचाने के लिए कहा गया। रास्ते में एक मोबाइल फोन पर सेठ जी के नाम से सेव नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसे रास्ता और लोकेशन बताया जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पैसों के लालच में शराब ढोना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ पिपरी थाने में आबकारी अधिनियम और बीएनएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें