फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः शराब पीने के बाद हुए झगड़े में चाकू से हमला कर युवक को किया लहूलुहान, मौत

Mon, 27 Jan 2020 08:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
1
विज्ञापन

अनपरा तहसील के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहरौलिया में 26 जनवरी की शाम शराब पीने के बाद उपजे विवाद में एक युवक ने चाकू से हमला कर दूसरे युवक को गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय सोमवार की सुबह रास्ते में मौत हो गई। ग्राम कोहरौलिया निवासी मनीष, अजय व रमेश विद्युत टावर के समीप नशे का सेवन कर मौज-मस्ती कर रहे थे। रमेश बाहर रहकर काम करता था।

विज्ञापन


इधर कुछ दिनों से गांव पर आया हुआ था। रमेश व अजय के भाई गत पहली जनवरी को आपस में मारपीट किए थे। जिसे लेकर रमेश आक्रोशित था। रविवार की शाम पूर्व की घटना को लेकर रमेश व अजय में विवाद शुरु हुआ, जो बाद में मारपीट के रुप में तब्दील हो गया। गुस्से में आकर रमेश ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया और वह लहुलूहान होकर गिर गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अजय को बीना चिकित्सालय ले गई जहां से उसे नेहरु अस्पताल ले जाया गया।

वहां चिकित्सको ने गंभीर चोट देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परंतु रास्ते में ही अजय की मौत हो गयी। पुलिस ने घटना में शामिल मनीष व रमेश को चाकू के साथ हिरासत में रात को ही ले लिया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेजवाया। मृतक के परिजनों का कहना था कि रमेश गत दिनो से चाकू लेकर झगड़ा करने व मारने पर उतारु था। घटना को लेकर क्षेत्र में नाराजगी व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें