फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 टन सोना मिलने से प्रदेश की योगी सरकार भी खुश, भारत को मिलेगी आर्थिक मजबूती

Sat, 22 Feb 2020 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सोना मिलने से प्रदेश की सरकार खुश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 3000 हजार टन से ज्यादा सोना होने की पुष्टि की है। सोने के खजाने से अब प्रदेश की योगी सरकार भी खुश नजर आ रही है। क्योंकि इससे उत्तर प्रदेश का राजस्व भी बढ़ेगा।

विज्ञापन




प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सोनभद्र की पहाड़ियों में मिले सोने से भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सोना मिलने से राज्य सरकार भी काफी खुश है।

 

विज्ञापन


सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रक्ष के हरदी पहाड़ी में वर्षों पहले सोना मिलने की पुष्टि संबंधित अधिकारियों ने अब की है। सोन पहाड़ी में करीब 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में 646.16 टन सोना मिला है। जिला खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि सोने के अलावा इलाके में अन्य खनिज पदार्थ भी मिले हैं।

विज्ञापन

विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार भारत के पास इस समय 626 टन स्वर्ण भंडार है। सोने का नया भंडार इसका करीब पांच गुना है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें