पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम नीतीश अपनी बहन के घर पहुंचा था। वहां उसके नशे में होने और विवाद करने की बात भी सामने आई है। सड़क पर बैठने की बात भी बताई जा रही है। पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
थाना प्रभारी शिव प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से संदेह जताए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और मंगलवार शाम हुए विवाद की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही नीतीश की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।