उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोरोना वायरस के बुधवार को नए मामले सामने आए हैं। आज मिले मरीजों की संख्या 25 है।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में आज मिले 25 कोरोना संक्रमितों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही करमा थाने का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 754 हो गई है।