फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: अवैध बालू-गिट्टी के कारोबार से बनाई 4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क, तीन गैंगस्टरों पर कार्रवाई

Sun, 15 Nov 2026 01:27 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में अवैध बालू-गिट्टी परिवहन के मामले में पुलिस ने तीन गैंगस्टरों की 4.18 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें जमीन और दो ट्रक शामिल हैं। मामले में जुलाई में नौ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

विज्ञापन
बालू घाट की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालू-गिट्टी के अवैध परिवहन से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पुलिस ने तीन गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को अभियान चलाकर आरोपियों और उनके माता-पिता के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर खरीदी गई जमीन के साथ दो ट्रकों को कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 4.18 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


नौ आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, खनिज बैरियर के सामने से बालू-गिट्टी लदे ट्रकों को पार कराने के लिए आरोपी अधिकारियों की लोकेशन साझा करते थे। इस मामले में नौ लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद गत दो जुलाई को तत्कालीन रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में नौ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इन आरोपियों की संपत्ति हुई कुर्क
मामले में चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी अरमान खान, छोटू यादव उर्फ अनिमेश, रंजीत कुमार उर्फ नेता यादव, अवई निवासी अशोक कुमार पाल, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला निवासी बेचू यादव, परही निवासी आरिफ खान, इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अखिलेश उर्फ धीरज केशरी, ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू और रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पोखरौध निवासी अनिल कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपियों और उनके माता-पिता के नाम पर खरीदी गई जमीन तथा दो ट्रकों को कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 4.18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें