फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: बिहार के एग्रो विवि के वीसी का बेटा निकला सनबीम के शिक्षक की हत्या का आरोपी, 2.5 लाख रुपये है सैलरी

Sat, 23 Aug 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के भेलूपुर थाना में शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शराब के नशे में धुत युवकों ने उन्हें लोहे की रॉड और ईंट से मारा। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime News: सनबीम भगवानपुर के शिक्षक प्रवीण कुमार झा (54) की हत्या का मुख्य आरोपी आदर्श कुमार सिंह बिहार एग्रो विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर सिंह का बेटा है। पिता और पुत्र दोनों कृषि के क्षेत्र से ही जुड़े हैं। आदर्श का मासिक वेतन ढाई लाख रुपये से ज्यादा है। वह कृषि उपकरण सप्लाई करने वाली एक कंपनी में मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर है।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदार नगर कॉलोनी स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट की पार्किंग विवाद में गुरुवार देर रात अंग्रेजी के शिक्षक प्रवीण कुमार झा की रॉड और ईंट से मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कुलपति के बेटे समेत तीन को घटना के तीन घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं, शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद हरिश्चंद्र घाट पर बड़े बेटे आदित्य ने मुखाग्नि दी। यहां परिजनों और रिश्तेदारों संग सनबीम स्कूल के बच्चों से लेकर अपार्टमेंट के लोग भी थे।

पड़ोसियों के मुताबिक बेसमेंट में पार्किंग विवाद दो साल से चल रहा था। चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मृतक शिक्षक से आदर्श दो साल से रंजिश रखता था। अक्सर ही कहासुनी हो जाती थी। अपार्टमेंट में ग्राउंड को मिलाकर पांच फ्लोर पर 20 फ्लैट हैं, जबकि पार्किंग में बमुश्किल सिर्फ 12 कारें ही खड़ी करने की जगह थी। आए दिन पार्किंग की जगह को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा और विवाद होता रहता था। शिक्षक तीसरे और आरोपी दूसरे तल पर रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया और अलीनगर से बुलाया दोस्तों को
डीसीपी क्राइम सरवणन टी और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि आदर्श ने बलिया के मनियर निवासी अपने दोस्त करन गौड़ को फोन कर हमले के लिए बुलाया। करन अपने दोस्त अलीनगर के सिंहीताली निवासी सतीश पटेल को भी लेकर पहुंचा। रात में बेसमेंट में ही आदर्श का शिक्षक प्रवीण झा से विवाद हो गया। अपने दोस्तों के साथ रॉड तथा ईंट से सिर पर हमला कर जख्मी कर दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक शिक्षक का बेटा बंगलुरू में करता है नौकरी
अपार्टमेंट में तीसरी मंजिल पर शिक्षक अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बेटों में एक आदित्य बंगलुरू में नौकरी करता है। दूसरा उदित देहरादून से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। दूसरे तल पर आरोपी आदर्श कुमार सिंह रहता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी, एसएसआई घनश्याम मिश्रा, एसआई हिमांशु मिश्रा, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें