फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बेटे ने पेश की मिशाल, मां को कांवर में बैठाकर करा रहा पंचक्रोशी यात्रा

Mon, 28 May 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शिवेश मिश्रा - फोटो : self
विज्ञापन
एक तरफ जहां पैसे के लिए बेटों ने एक मां के शव को चार महीने तक घर में रखा वहीं एक बेटा ऐसा भी है जो अपनी अशक्त मां को कांवर में लेकर पंचक्रोशी तीर्थ यात्रा कराने के लिए पैदल ही निकल पड़ा।
विज्ञापन


कलियुग का श्रवण कुमार जब मां को कंधे पर लेकर निकले तो देखने वाले देखते ही रह गए। बूढ़ी मां को कांवर में बिठाकर शिवेश मिश्रा 80 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा पर नंगे पांव ही निकल पड़ा है।

पिछले 41 सालों से पंचक्रोशी यात्रा कर रहे शिवेश की यह यात्रा तो सबसे खास और यादगार है। कंधे पर कांवर में मां को लेकर निकले शिवेश की मां बिंदा भी उसे दुआएं देते हुए थक नहीं रही थी।
विज्ञापन


पक्के महाल के रहने वाले शिवेश ने बताया कि सात साल की उम्र से ही वह पंचक्रोशी की यात्रा कर रहा है। 41 सालों की जो तपस्या थी अब पूर्ण हो गई। जिस मां ने मुझे नौ महीने तक कोख में रखा और बड़ा किया।

उस मां को कंधे पर लेकर पंचक्रोशी कराने निकला हूं तो इसकी अनूभूति को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। दो दिनों से मां को कावड़ (पालकी) में लेकर पंचकोशी यात्रा के दौरान शिवेश को जो देखता है देखता ही रह जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें