उधर, पवन की पत्नी शुभांगी चौबे ने कहा कि हमारे भी दो बच्चे हैं। पति की वीरता पर गर्व हो रहा है। उन्होंने पूरे परिवार, समाज और गांव का मान बढ़ाया है। शुभांगी ने कहा कि पति से फोन पर बात हुई, उन्होंने पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। हम उनकी सलामती की रोजाना दुआ करते हैं।