फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Mon, 12 Aug 2019 03:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहे पर शनिवार देर रात कार की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया था।

विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया के रकबा टोला निवासी सतीश उर्फ बंटी गुप्ता(45) का पुत्र साहिल(13) और बैरिया के मानिक छपरा मिरजापुर निवासी अमरनाथ वर्मा का पुत्र आयुष वर्मा (14) केंद्रीय विद्यालय लेंस डाउन, देहरादून में पढ़ता था। सतीश अपने पुत्र और उसके दोस्त को देहरादून से ट्रेन से लेकर वाराणसी आए और वहां से बस से बलिया पहुंचे।

यहां आने के बाद उन्होंने परिखरा निवासी बहनोई अंबुज को फोन कर बाइक मांगी। बहनोई बाइक लेकर पहुंचे और रात होने की वजह से रुकने का आग्रह किया, लेकिन सतीश नहीं माने और रात करीब 11.15 बजे गांव के लिए चल दिए। रास्ते में नगर के कदम चौराहा के पास बैरिया की ओर जा रही कार ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। उधर, चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना के दस मिनट बाद किसी ने सतीश के बहनोई को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद बहनोई अंबुज ने सतीश के घर फोन कर सूचना दी।

पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। सतीश के बहनोई ने बताया कि उन्होंने सतीश को रात में जाने से मना किया था और उनका बैग भी ले लिया था, लेकिन वह नहीं माने बैग छोड़कर चले गए। 10 मिनट बाद ही हादसे की सूचना मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें