फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: क्रिकेट कोचिंग से घर लौट रहे बेटे की रिंग रोड पर मौत, पिता घायल; डेढ़ घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस

Tue, 14 Jul 2026 12:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कार की टक्कर से बभनपुरा गंगा पुल के पिलर के सरिया पर गिरने से आरुष की मौत हो गई। घटना के दौरान डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। वहीं हादसे में आरुष के पिता घायल हो गए। 
विज्ञापन
गंगा पुल के पिलर के सरिया पर गिरा आरुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चिरईगांव थाना क्षेत्र के रिंग रोड-3 पर बभनपुरा गंगापुल पर सोमवार रात आठ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार आरुष यादव (14) की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद वह अर्द्धनिर्मित गंगापुल के पिलर पर जा गिरा और सीने में सरिया धंसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर तक उसका शव पिलर पर ही पड़ा रहा। हादसे में पिता अशोक यादव घायल हो गए। बेटे को क्रिकेट की कोचिंग से लेकर पिता बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने आयुष के शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैथापुर निवासी अशोक यादव बेटे आरुष को हरहुआ में क्रिकेट कोचिंग कराकर बाइक से घर लेकर लौट रहे थे। रिंग रोड बभनपुरा गंगापुल के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आरुष यादव हवा में उछलकर निर्माणाधीन पुल के दूसरे लेन के पिलर पर जा गिरा। टक्कर के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। डायल-112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन एंबुलेंस लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।

चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य ने घायल पिता और बेटे को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित किया और पिता की हालत नाजुक देख दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार चालक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन


रिंग रोड पुल पर अंधेरा, वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं
रिंग रोड बभनपुरा गंगा पुल पर अधिकतर जगहों पर अंधेरा है। लाइट नहीं जलने के कारण आए दिन हादसों का भय रहता है। वहीं, बैरिकेडिंग भी सही तरीके से नहीं की गई है। पुल निर्माण में लगे कार्यदायी संस्था के वाहनों और मशीन भी पुल पर बेतरतीब तरीके से खड़े किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें