फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एनआरआई महिला के साथ हो गया कुछ ऐसा कि रोते हुए थाने पहुंची, पुलिस तुरंत एक्शन में आई

Fri, 28 Jul 2023 11:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 एनआरआई महिला अपने महिला मित्र के साथ रोते हुए वाराणसी के कोतवाली थाने पहुंची। उन्होंने जो बताया कि उसके तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई और सीसी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही दो उचक्कों को धर दबोचा। 
विज्ञापन
वाराणसी में एनआरआई महिला के साथ उच्चकागिरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मैदागिन स्थित टाउनहॉल मैदान के पास शुक्रवार को यूएसए से अपने महिला मित्र के साथ आई एक एनआरआई महिला उचक्कागिरी का शिकार हो गई। घटना के बाद दोनों महिलाएं रोते हुए कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। घटना का संज्ञान लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर थाने की क्राइम टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और सीसी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया।

विज्ञापन


सीसी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही दो उचक्कों को धर दबोचा। कोतवाली थाने की पुलिस महिलाओं से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल किया। दोनों के पास से सारा सामान और पैसा बरामद कर लिया गया।
ये भी पढ़ें; पूर्व मंत्री विजय मिश्र सहित दो को एक-एक साल की सजा, छह साल पहले दी थी जान से मारने की धमकी

कालभैरव मंदिर आईं थीं महिलाएं

दोनों आरोपी संजय उद्धव दास और पालिनी कुमार महाराष्ट्र के थाणे जिले के कल्याण थाना के बाटली रोड निवासी हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि  यूएसए की एक महिला नोएडा में रहने वाली एक अन्य महिला के साथ कार से कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने आई थी। मैदागिन के पास उनकी कार खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान उचक्कों ने कार का शीशा तोड़ कर दो मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें