फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कहीं खाली दिखीं सड़कें, कहीं फिर से सजीं दुकानें; अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद पुलिस का चक्रमण

Sat, 22 Jun 2024 11:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: शहर में जाम हटवाने को लेकर जिला प्रशासन दुरूस्त है। अतिक्रमण के कारण ही कई इलाकों में जाम की स्थिति बन रही है। दूसरी तरफ, पुलिस के जाते ही अतिक्रमणकारी फिर अपने स्थान पर खड़े हो जा रहे थे। 
विज्ञापन
कैंट पर अभियान के बाद सड़क किनारे फिर लग गए ठेले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर काशी, वरुणा और गोमती जोन में अतिक्रमण अभियान का असर दिख रहा है। हालांकि, कुछ क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों को पुलिस का डर नहीं है। लंका थाना क्षेत्र के नरिया मार्ग पर अस्थायी दुकानें हटाई गई थीं, लेकिन फिर से दुकानें लग गईं। 

विज्ञापन


बीएचयू गेट से रविदास गेट की दोनों पटरियों पर दुकानें लगी रहीं। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर चौराहा के पास अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन शुक्रवार को फिर से चौराहे के दोनों तरफ अस्थायी फल, सब्जी के ठेले और ऑटो वालों ने कब्जा कर लिया। 

सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचक्रोशी में अतिक्रमण अभियान के बाद शाम को ही चौराहे से पुराना पुल पुलिस चौकी तक दोनों तरफ सब्जी वालों के ठेले लग गए। रामनगर थाना क्षेत्र में अधिकतर दुकानें नहीं लगीं। एक, दो दुकानें पुलिस से बच बचाकर लगती दिखीं। 
विज्ञापन


फैंटम के आते ही ठेला लेकर वह भाग निकले। रोहनिया थाना क्षेत्र में पूरे दिन पुलिस चक्रमण करती रही। शाम को पुलिसकर्मी तैनात रहे। अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने हिदायत दी कि दोबारा दुकानें लगीं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

दिखा असर, नहीं लगी दोबारा दुकानें

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ओवरब्रिज के पास और नीचे, सब्जी मंडी के सामने पटरियों से दुकानें हटवाई गईं। स्थायी और अस्थायी चौकी, गुमटी, ठेले को पुलिस ने हटाकर पटरी को खाली कराया। शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर देखने को मिला। 24 घंटे बाद दोबारा अतिक्रमण नहीं हुआ है। हालांकि, एक व दो जगह जमीन पर चादर फैलाकर सब्जी की दुकानें लगी थीं। संवाद

पुलिस दिन भर रही तैनात, नहीं लगा एक भी ठेला
कछवां रोड। स्थानीय बाजार के अंडरपास के नीचे हटाए गए अतिक्रमण के बाद दोबारा दुकानें नहीं लगीं। पूरे दिन पुलिस तैनात रही। एक भी ठेला नहीं लगा। अंडरपास के नीचे राहगीर आराम करते मिले। ऑटो स्टैंड तक नहीं लगा। रास्ता खाली हाेने के चलते एक मिनट भी कहीं किसी वाहन को नहीं रुकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें