स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण के दौरान हुआ विवाद
- फोटो : demo
यूपी के मऊ जिले के तेंदूली गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एक छात्र को ‘जय भीम आर्मी’ का गाना नहीं गाने देने और दीवार पर लिखे ‘जय भीम’ को मिटाने पर गुरुवार को भीड़ ने सहायक अध्यापक पर हमला बोल दिया।
उन्हें लात-घूंसों से पीटा और बचाने आए कुछ छात्रों को भी पीटकर घायल कर दिया। घायलों को रानीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घायल शिक्षक ने 13 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
घायल हुए सहायक अध्यापक पारसनाथ यादव ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक छात्र ने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में जय भीम आर्मी से संबंधित गाना सुनाने के लिए कहा था। जिस पर उसे देश भक्ति गीत गाने को कहा गया था।
इससे नाराज छात्र ने स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडारोहण स्थल पर ‘जय भीम’ लिख दिया। जिसे मिटाकर उन्होंने ‘जय हिंद’ लिख दिया। इसी बात को लेकर छात्र के साथ कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उस दिन बात आई गई हो गई।