फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चप्पल वापस करने के विवाद में फौजी ने दुकानदार पर तानी पिस्टल, व्यापारियों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Tue, 03 May 2022 06:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में फौजी ने चप्पल वापस नहीं करने पर व्यापारी पर पिस्टल तान दी। इस दौरान व्यापारियों ने फौजी को पकड़ पुलिस को सौंपा। 
विज्ञापन
पिस्टल की सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र स्थित गरथौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेना के जवान एक दुकानदार पर लाइसेंसी पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी देने लगा। अन्य व्यापारियों ने किसी तरह से सेना के जवान को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गरथौली गांव निवासी सेना का जवान वीरेंद्र यादव कस्बा स्थित चौराहे पर गुलाम सरवर की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि एक जोड़ी चप्पल लेकर पहुंचे जवान ने दुकानदार पर उसे वापस करने का दबाव बनाया। दुकानदार गुलाम ने चप्पल देख, उसे अपनी दुकान का नहीं बताया। इस बीच दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। आसपास के दुकानदार भी जुट गए।

तब तक पड़ोसी दुकानदार विजय जायसवाल से फौजी उलझ गया। आरोप है कि इस बीच फौजी ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल विजय पर तान दी। वहीं, एकजुट हुए दुकानदारों ने आरोपी फौजी को पकड़ा और थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में हवलदार के पद पर तैनात फौजी इन दिनों छुट्टियों पर आया हुआ है। लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें