वाराणसी। सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जमाने में अपनी प्रतिभा को विश्व में प्रसारित करना आसान हो गया। आपकी लिखी कोई रचना, फोटो, गीत, कला, संगीत आदि एक क्लिक पर दुनिया में फैल जाती है। बात बनारस की हो तो भला यहां का युवा कैसे पीछे रह सकता है। काशी में युवा वर्ग भी ई महफिल सजाकर अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए बखूबी इस्तेमाल कर रहा है। दरअसल, वर्तमान दौर में परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर मटरगश्ती करने का वक्त किसी के पास नहीं रह गया है। ऐसे में लोगों के आपस में मिलने का जरिया भी सोशल साइट्स बन गए हैं। जिनपर आपकी एक पोस्ट पर आपसे से जुडे़ दोस्त और संबंधी प्रतिक्रिया देते हैं।
कविताओं के जरिए बिखेर रहीं चांदनी
कविताएं लिखने की शौकीन चांदनी पांडेय कहती है रोजाना दोस्तों के साथ बैठकर उन्हें अपनी रचनाओं को सुनाना संभव नहीं है। क्योंकि रोजाना वक्त नहीं मिलता। लेकिन अपनी रचनाओं को फेसबुक पर शेयर कर लेते है। इससे एक दूसरे के क्रि एशन और आइडियाज भी पता चल जाते है। चांदनी ने अपनी एक इंस्टा पेज भी बनाया है। इस पर सारी बाते साझा होती है। चांदनी ने कॉलेज में स्व रचित कविता पाठ में तृतीय स्थान पा चुकी है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ ऐसे कई कविताएं है जो चांदनी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर नहीं महसूस होती दूरियां
बीएचयू की छात्रा रह चुकीं प्ररेणा ने अपने फेसबुक अकाउंट के साथ इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर ग्र्रुप बनाया है। इस ग्रुप में प्ररेणा अपनी कविताओं को दोस्तों के साथ साझा करती हैं। मीराकी व यौरकुट ऐसी राइटिंग एप है जिसके जरिए लोग अपनी रचना को दोस्तों के साथ विश्व के लोगों के बीच साझा कर सकते हैं। प्रेरणा कहती हैं सोशल मीडिया ऐसा माध्यम है जहां हम दोस्तों से मैनुवली न मिलें, लेकिन चेंटिग के बाद दूरियां महसूस नहीं होती। प्रेरणा की दो कविताएं मैं स्वच्छ सी थी, द्वेष रहित, कोमल सी..., आज अलविदा कहने आईं हूं तुमसे, हां एक ख्याल से... ऑनलाइन भी पब्लिश हो चुकी है।
चित्रकारी की सजती है ई-महफिल
बीएचयू से फाइन आर्टस में स्नातकोत्तर कर चुकी कविता अपनी पेंटिंग के साथ अपने क्रिएटिविटी से बनाए गए विभिन्न चीजों को विभिन्न सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कविता अभी मुंबई में है वहां भी वो कोई नए फ्लेवर केक या सलाद डेकोरेशन की फोटो के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। कविता कहती हैं कि सोशल मीडिया पर अपने काम को प्रचारित करने से काफी लाभ मिलता है। कॅरियर की अच्छी संभावनाएं मिलती है । वहीं अपने टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर के लोगों के साथ विभिन्न कलाओं के विशेषज्ञों की नजर में आपका टैलेंट आता है, जो उसे चयन करते हैं।