फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल की इमरजेंसी के पास से गुरुवार रात एंबुलेंस बुक कराने की बात कर बाइक सवार चार बदमाशों ने चालक का अपहरण कर लिया। सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई तो लगभग ढाई घंटे बाद चालक बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के पास मिल गया। बदमाशों ने मारपीट कर चालक से पांच हजार रुपये छीन लिए थे और मोबाइल तोड़ दिया था। तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लंका थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के लाखापुर का निवासी अनिल पाठक एंबुलेंस चलाता है। अनिल के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे वह बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के पास खड़ा था। इसी दौरान पहचान के धीरज मिश्र और राहुल आए। दोनों ने कहा कि सुंदरपुर के आलोक भैया एंबुलेंस रिजर्व कराने के लिए बुला रहे हैं। आलोक के पास जाने पर दो बाइक सवार चार लोगों ने मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे बीएचयू परिसर और आसपास क्षेत्र में घुमाते रहे। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चारों ने अनिल से पांच हजार रुपये छीन लिए और मोबाइल तोड़ दिया।
घटना की जानकारी अन्य एंबुलेंस चालकों के माध्यम से इंस्पेक्टर लंका को हुई तो उन्होंने इमरजेंसी के पास लगे सीसी कैमरे की फु टेज की मदद से आलोक को चिह्नित कर उसके घर पर छापेमारी की। इसकी जानकारी पाकर आलोक अपने दोस्तों के साथ अनिल को बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के समीप छोड़ कर भाग निकला। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि अनिल की तहरीर पर आलोक, धीरज, राहुल और एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आलोक का नाम एक-दो आपराधिक वारदातों में पहले भी आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें