विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे में घोषित आदर्श आचार संहिता के बीच डीआईजी रेंज वाराणसी के सीयूजी नंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'सियासी एसएमएस' ने पुलिस और प्रशासनिक अमले को सकते में डाल दिया है।
दरअसल, वायरल हुए इस एसएमएस में प्रधानमंत्री को चुटीले अंदाज में कई नसीहतें दी गई हैं।
शहर के एक सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस एसएमएस के वायरल होते ही आमजन में चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या यह सही है... और मामला सार्वजनिक हो गया।
भाजपाजन जहाँ एक ओर इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। वहीं, अन्य पार्टियां भी शांत बैठने के मूड में नहीं हैं।
अब हो जो भी मगर, सूबे के सियासी महासंग्राम के बीच सरकारी अमले की एक चूक ने सियासत से जुड़े लोगों को एक अच्छा अवसर तो दे ही दिया है।
वहीं डीआईजी रेंज वाराणसी विजय भूषण ने कहा कि व्हाट्सएप पर रोजाना सैकड़ों मैसेज परिचित और अपरिचित भेजते रहते हैं।
मैसेज डिलीट करने के दौरान त्रुटिवश एक मैसेज फॉरवर्ड हो गया।त्रुटि समझ में आते ही सभी व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट कर गया। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है।