फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: सोशल मीडिया बनेगा हथियार, विपक्ष पर करेगा तगड़ा वार

Thu, 05 Jul 2018 03:07 PM IST
शशांक मिश्रा,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदेश कमेटी की बैठक के बाद वार्डो तक बनाया जाएगा वार रुम - फोटो : twitter
विज्ञापन
चुनावी समर से पहले सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीधा संवाद कर साफ कर दिया है कि मिशन 2019 में सोशल मीडिया पार्टी का बड़ा हथियार होगा। इसी को माध्यम बनाकर पार्टी विपक्ष पर तगड़ा वार करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए सरकार के कामकाज का प्रचार के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा। लखनऊ में प्रदेश कमेटी की बैठक के बाद वार्ड स्तर पर वार रुम बनाकर उसे व्हाट्सअप के जरिए धार दिया जाएगा।

सोशल मीडिया वालंटियर मीट में पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार बनाने संकल्प दिलाने के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका का संकेत दिया है।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब एक घंटे से ज्यादा के संवाद में शाह ने सोशल मीडिया से विपक्ष की घेराबंदी और योगी- मोदी सरकार के काम काज के प्रचार का जो खाका खींचा है, उसे अब प्रभावी बनाया जाएगा। आग और हवा का उदाहरण देकर अमित शाह ने साफ कहा है कि आग की तरह कश्मीर से कन्याकुमारी तक सोशल मीडिया के जरिए जीत का माहौल बनाया जाए।

 

अटक से लेकर कटक तक एक बार फिर से भगवा लहराएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाकर एक बार फिर से चार्ज कर दिया है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के जरिए एक बार फिर से 2019 में भाजपा सरकार बनाने का दावा कर रही है। 
 

सीएम योगी ने अफसरों से पूछी पीएम के दौरे की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी दौरे पर अधिकारियों से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की जानकारी ली। बाबतपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों से पूछा कि तैयारी पूरी हो गई।

सीएम ने प्रधानमंत्री के द्वारा लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की जानकारी ली। प्रधानमंत्री की रैली स्थल को लेकर भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की। मुख्यमंत्री से आगमन से पहले प्रशासनिक अमला बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गया था। करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात की।

इसके बाद वह मिर्जापुर रवाना हुए और शाम को वाराणसी पहुंचे। देर रात सर्किट पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम किया और सुबह आठ बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ आगरा चले गए।
विज्ञापन

शाह और योगी ने ट्विटर पर दौरे की दी जानकारी

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मिर्जापुर और बनारस दौरे के कार्यक्रम की जानकारी ट्विटर पर भी साझा की। विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अमित शाह ने चार तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया कि मां भगवती विंध्यवासिनी आद्या महाशक्ति के दर्शन कर भारतवर्ष की निरंतर खुशहाली की कामना की।

इसके बाद मिर्जापुर में संगठन के क्षेत्र विस्तारकों के साथ बैठक और दीनदयाल हस्तकला संकुल में सोशल मीडिया वालंटियर के साथ बैठक की आठ तस्वीरें भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट की। इसके साथ ही मिर्जापुर और बनारस दौरे को यादगार बताया। 

उधर, मुख्यमंत्री ने दीनदयाल हस्तकला संकुल की बैठक की चार तस्वीरों के साथ दौरे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। इसके अलावा ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्स एप सहित सोशल मीडिया के अन्य सभी प्लेटफार्म पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह से देर रात तक दोनों राजनेताओं के कार्यक्रम, आगमन और संबोधन से संबंधित तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें