फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के वक्त पीएम को सताती है बहन-बेटियों की सुरक्षा की चिंताःशोभा ओजा

Wed, 01 Mar 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शोभा ओजा ने भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओजा ने बुधवार को कहा कि यूपी के चुनाव में बहन-बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उछालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावनात्मक रूप से जनता को धोखा दे रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में बहन-बेटियों की सुरक्षा ताक पर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गैंगरेप में एमपी देश में पहले स्थान पर है तो महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर। उन्होंने कुछ गिरफ्तारियों का जिक्र करते हुए बताया कि भाजपा के कई नेता आईएसआई एजेंट के रूप में पकड़े जा चुके हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में महिला मोर्चा की सचिव हाल में ही सेक्स रैकेट के संचालन में गिरफ्तार की गई है।

वह भाजपा नेताओं की सेवा में लड़कियों को भेजती थी। ऐसे नेताओं को प्रधानमंत्री देशभक्त कहेंगे या देशद्रोही, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

इंग्लिशिया लाइन स्थित कांग्रेस-सपा गठबंधन के संयुक्त मीडिया सेंटर में बुधवार की दोपहर पत्रकारों से बातचीत में शोभा ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तभी पीएम को बहन-बेटियों की याद आती है।
विज्ञापन


जब दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था और देश दहल गया था, तब भाजपा को बहन-बेटियों की आबरू की चिंता नहीं थी। तब अरुण जेटली कहते थे कि ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के आईएसआई से रिश्ते

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओजा - फोटो : अमर उजाला

शोभा  ओजा ने बताया कि एमपी में पुलिस ने जिन 11 लोगों आईएसआई से साठगांठ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था, उनमें चार भाजपा के नेता थे।

पश्चिम बंगाल में सेक्स रैकेट चलाने वाली भाजपा नेता ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वह 40 से अधिक भाजपा के पूर्व विधायक, विधायक और मंत्रियों की सेवा में लड़कियां भेजा करती थी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार कानपुर रेल हादसे को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे सवाल पर भी गलत बयानी कर रही है। इसका जवाब जनता इस चुनाव में देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें