फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना छुपाने पर नपे थानेदार, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

Tue, 02 Jun 2020 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सुबह साढ़े 7 बजे हुई लूट की सूचना आठ घंटे तक उच्चाधिकारियों से छिपाए रखना एसओ को भारी पड़ गया है। आईजी की नाराजगी के बाद थाने  पहुंचे एसपी ने जलालपुर एसओ को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

करीब दस दिन पहले ही तैनात हुए विनोद कुमार सिंह की जगह ओम नारायण सिंह को जलालपुर थाने की कमान सौंपी गई है। नए एसओ ने आधी रात में थाने पहुंचकर चार्ज भी संभाल लिया।


जलालपुर थाना क्षेत्र के बिबनमऊ गांव के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक आशीष मिश्र से 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। घटना के कुछ देर बाद जलालपुर एसओ मौके पर पहुंचे और छानबीन की, मगर उन्होंने इसकी सूचना न सीओ को दी और न ही किसी अन्य उच्चाधिकारी को।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबहर करीब साढ़े तीन बजे अन्य माध्यमों से जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों ने एसओ से जानकारी ली तो उन्होंने कुछ देर पहले ही तहरीर मिलने की दलील दी। आईजी के निर्देश पर पहले एएसपी सिटी संजय कुमार और फिर देर शाम एसपी अशोक कुमार जलालपुर पहुंचे। पीड़ित को थाने बुलाकर पूछताछ की।

इस दौरान उनका सबसे ज्यादा जोर घटना के समय पर ही रहा। सूचना देने में देरी की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने देर रात जलालपुर एसओ विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उनकी जगह ओम नारायण सिंह को चार्ज दिया गया है। रात साढ़े 11 बजे के बाद ओम नारायण सिंह ने थाने पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें