फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंत्र' के चक्कर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गवाएं सोने की चेन और कान की बाली

Mon, 23 Jul 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ठगों के चक्कर में पड़ गई। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास सोमवार की दोपहर झांसा देकर दो ठग महिला का आभूषण लेकर निकले। संयोग था कि ठगों का बाइक फिसला और वो गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने एक को पकड़ा लिया जबकि दूसरा गहने लेकर फरार होने में सफल रहा। महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर फरार दूसरे ठग की तलाश में जुट गई। 

बहरियाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी की ड्यूटी बीएलओ में लगी थी। वह सोमवार को  सैदपुर तहसील में कागजात जमा करने के लिए आई थी। घर लौटने के क्रम में घाट रोड पर सब्जी मंडी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोका। दोनों ने महिला से कहा कि आप बहुत परेशान दिख रही हैं।
विज्ञापन


 आपके माथे की लकीरें बता रही हैं कि किसी न किसी समस्या को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। यह सुनते ही सुनीता ने यह समझा कि दोनों व्यक्ति जानकार हैं। उसने उन व्यक्तियों से परेशानियों का उपाय पूछा। इस पर ठगों ने उससे कहा कि वह शरीर पर मौजूद सारे जेवरात को उतार कर अपने पर्स में रख ले। मंत्र पढ़ने के बाद पुन: उसे पहन लेगी। 
 
विज्ञापन

बस 10 कदम पैदल चलो और समस्या समाप्त

यूपी पुलिस

महिला ने ठगों की बातों में आते हुए सोने की चेन और कान की बाली उतार कर पर्स में डाल दिया और ठगों को दे दिया। इसके बाद ठगों ने महिला से कहा कि वह दस कदम आगे और जाए पुन: वापस आकर अपना पर्स ले ले। महिला जैसे ही आगे बढ़ी, दोनों ठग बाइक चालू कर पुल की तरफ भागने लगे। यह देख महिला शोर मचाने लगी।
 
कुछ ही दूर जाने पर बाइक के अनियंत्रित होने पर दोनों गिर पड़े। उनके गिरते ही आसपास मौजूद लोग उनको पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। बाइक पर पीछे बैठा ठग पर्स में रखा महिला का जेवरात और मोबाइल लेकर पैदल ही फरार हो गया, जबकि बाइक चला रहे ठग को लोगों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

 मौके पर पहुंची पुलिस ठग और उसकी बाइक को कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम मेरठ निवासी नौशाद बताया। महिला ने तहरीर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। 

गिरफ्त में आए मेरठ निवासी नौशाद से फरार उसके साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथी को गिरफ्तार कर महिला का आभूषण और मोबाइल बरामद कर लिया जाएगा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें