अनपरा और ओबरा में होनी थी सप्लाई
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में रुपये लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदते थे और सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवाते थे। बरामद हेरोइन की अनपरा और ओबरा क्षेत्र में फुटकर बिक्री की योजना थी। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और नेटवर्क की जांच कर रही है।
पहले से दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार सुधीर कुमार उर्फ छोटू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के चार, सूरज उर्फ अभिषेक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन और जितेंद्र कुमार के खिलाफ चोरी, मारपीट व अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। धर्मवीर के खिलाफ बभनी थाने में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज है।