फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से संवाद में स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, बोलीं-किसान करें उन्नति तो कांग्रेस की राजनीति होगी खत्म 

Sun, 04 Oct 2020 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदर्शनी में उत्पादों को देखतीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान संवाद में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि जिनके दामाद किसानों की जमीन लूटने में व्यस्त हैं। वह कृषि विधेयक को लेकर डीेंगे हांकना छोड़ दें। कांग्रेस के नेता जवाब दें उनकी सरकार के समय गेहूं, धान की एमएसपी क्या थी और मोदी सरकार में क्या है। देश का गरीब, किसान उन्नति करें तो कांग्रेस की राजनीति खत्म हो जाएगी। इसी छटपटाहट के चलते कृषि विधेयक का विरोध कर रही है।

विज्ञापन


वाराणसी के शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में आयोजित किसान संवाद में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब संसद में किसान को लेकर तीन विधेयक पेश किए गए तो अमेठी के पूर्व सांसद और कांग्रेस के अध्यक्ष ने परिचर्चा के लिए अपने सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी थी ताकि वह बिचौलियों का पक्ष रख सकें। क्योंकि बिचौलियों का राज होगा तभी कांग्रेस की जेब भरती रहेगी। 

 

विज्ञापन

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार द्वारा ऐतिहासिक कृषि सुधार कानून बनाने के उपलक्ष्य में आयोजित किसान संवाद में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक जनता का आशीर्वाद काशी के सांसद नरेंद्र मोदी पर बना रहेगा। तब तक कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने चंदौली के किसानों को काले धान के खेती के लिए अमेठी आमंत्रित किया। 

इस दौरान उन्होंने किसानों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह और सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें