यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से कदम आगे बढ़ाते हुए अंकित गुप्ता और सुमित मिश्रा ने सिस्टम फॉर स्पेशिओ-टेम्पोरल ट्रैफिक डाटा रिपोर्टिंग फॉर स्मार्ट सिटी सर्विसेज शीर्षक से पेंटेंट को स्वीकृत कराया है। 18 सितंबर 2019 को पेटेंट दाखिल किया गया, जिसको पिछले माह 17 मई को स्वीकृति मिली है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के चेयर प्रोफेसर की जिम्मेदारी निभा रहे अंकित गुप्ता का कहना है कि केवल तकनीक ही ट्रैफिक को समझने और मार्गदर्शित करने में मदद कर सकती है। स्मार्ट सिटी ट्रैफिक सिस्टम आपस में जुड़े मॉड्यूल का एक परिष्कृत नेटवर्क है जिसे वास्तविक समय में ट्रैफिक आंकड़े एकत्र करने, उसका विश्लेषण करने और उसका प्रसार करने के लिए लाया गया है।
अंकित गुप्ता का कहना है कि यह प्रणाली सटीक, वास्तविक समय की ट्रैफिक जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। जो भीड़भाड़ को कम करने और शहर में ट्रैफिक के समग्र प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करती है। स्मार्ट सिटी ट्रैफिक डेटा प्रबंधन प्रणाली कई स्रोतों से डेटा एकत्र करके काम करती है। इसमें हर दिन यात्रियों से प्राप्त क्राउडसोर्स की गई जानकारी और शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित निजी सेंसर से प्राप्त डेटा शामिल है। विभिन्न मार्गों पर वाहनों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का उपयोग करके प्राप्त किया जाता है।