फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : कमिश्नरेट के थानों के 200 पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिस में होंगे शिफ्ट, अतिक्रमण पर रहेगा मुख्य फोकस

Tue, 11 Jun 2024 09:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कमिश्नरेट के थानों के 200 पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिस में शिफ्ट होंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट के थानों में तैनात 200 सिपाही, हेड कांस्टेबल, दरोगा और इंस्पेक्टर ट्रैफिक पुलिस में शिफ्ट होंगे। कमिश्नरेट के थानों में तैनात इच्छुक पुलिस कर्मियों से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नाम मांगा है। निर्धारित संख्या में नाम न आने पर पुलिस आयुक्त खुद पुलिस कर्मियों को चयनित कर ट्रैफिक पुलिस में शिफ्ट करेंगे। यह व्यवस्था जल्द अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का निर्देश है कि प्रत्येक थाने के 25 प्रतिशत पुलिस कर्मी रोजाना ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएं। जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी भी मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं।

मगर, पुलिस आयुक्त को फीडबैक मिला है कि थानों पर तैनात पुलिस कर्मी ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ अफसरों के निरीक्षण के दौरान ही सड़क पर मौजूद रहकर चेहरा दिखाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में पुलिस आयुक्त ने यह फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण न होने देने पर रहेगा मुख्य फोकस

कमिश्नरेट के थानों से शिफ्ट पुलिस कर्मियों का काम यह रहेगा कि चौराहों-तिराहों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण न हो। ठेला-पटरी दुकानदार, ऑटो व ई-रिक्शा अपनी निर्धारित जगह पर ही रहें। सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े न होने पाएं। जाम लगने पर ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस के साथ समस्या का समाधान कराएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें