फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजनाः वाराणसी का प्राथमिक विद्यालय राजघाट होगा बेहद खास, बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया भूमिपूजन

Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी वाराणसी पहुंचे। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संवर रहे प्राथमिक विद्यालय राजघाट में भूमिपूजन किया। दो करोड़ की लागत से 10 बिस्वा क्षेत्र में तैयार हो रहा विद्यालय बेहद खास होगा। 
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी बीएसए कार्यालय में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने स्मार्ट सिटी के तहत संवारे जा रहे प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संवर रहे प्राथमिक विद्यालय राजघाट में भूमिपूजन किया।

विज्ञापन


दो करोड़ की लागत से 10 बिस्वा क्षेत्र में तैयार हो रहे विद्यालय में आने वाले पर्यटकों को काशी को निहारने का मौका मिलेगा। कायाकल्प के बाद यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनेगा। भूमि पूजन में पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व बीएसए राकेश सिंह मौजूद रहे।

जिसके बाद डॉ. सतीश द्विवेदी स्मार्ट सिटी के तहत बनकर तैयार हुए मछोदरी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और वहां कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। 14 करोड़ की लागत तैयार इस विद्यालय में अब बच्चों को कक्षा आठ तक की शिक्षा दी जाएगी।  
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी संवारेगी इन विद्यालयों की सूरत
प्राथमिक विद्यालय रघुबीर, प्राथमिक विद्यालय मलदहिया, प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर, प्राथमिक विद्यालय कोनिया सट्टी, प्राथमिक विद्यालय ढेलवारिया, प्राइमरी विद्यालय सोनिया, कंपोजिट स्कूल चेतगंज, कंपोजिट स्कूल शिवपुर आदि शमिल हैं।

विज्ञापन

तैयार होगा स्कूल कॉम्प्लेक्स

बेसिक शिक्षा विभाग के विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बीएसए कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि भविष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिले में स्कूल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। जहां बच्चों को कक्षा से 12 तक की शिक्षा मिल सकेगी।

जल्द ही विभाग में समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं शिक्षकों को बेहतर शिक्षण पद्धति की जानकारी देने के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अलग-अलग राज्यों से शिक्षक हिस्सा लेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें