असिस्टेंट कमिश्नर एसके सिंह ने कहा कि सुझावों के आधार पर ही प्रभावी सरकारी कार्य योजनाएं तैयार की जाती हैं। आईआईए के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक बजाज ने विश्वास दिलाया कि मांगों और सुझावों को लखनऊ और दिल्ली के सामने रखा जाएगा। संचालन नीरज पारेख ने किया। वाराणसी चैप्टर के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में अनुपम देवा, प्रशांत अग्रवाल, मनीष कटारिया मौजूद रहे।
जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर जताई चिंता
ओपन सेशन के दौरान उद्यमियों ने जमीनी चुनौतियों के साथ-साथ बड़ी कंपनियों की जा ओर से मुनाफाखोरी और जमाखोरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बताया कि कुछ बड़ी कंपनियां वैश्विक परिस्थितियों का फायदा उठाकर कच्चे माल के दाम असामान्य रूप से बढ़ा रही हैं। प्रतिस्पर्धा आयोग के माध्यम से ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए ताकि छोटे उद्योगों की उत्पादन लागत पर असर न पड़े।