विद्यालयों में ट्रेड्स के निर्धारण में सेवा, निर्माण और कृषि सेक्टर पर फोकस किया गया है। व्यावसायिक शिक्षा के लिए स्थानीय पॉलीटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज, किसान सेवा केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, स्किल इंडिया मिशन, यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन के साथ चिकित्सा, पशुपालन, कृषि और फलोत्पादन विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: तीन किमी लंबी शोभायात्रा में चांदी के गजरथ पर निकले भगवान पार्श्वनाथ, सीएम मोहन ने किया नमन
व्यावसायिक ट्रेड्स के होंगे विकल्प
प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में कम से कम चार व्यावसायिक ट्रेड्स के विकल्प होंगे। इनमें से एक ट्रेड एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित होगा। कक्षा 9 और 10 में दो व्यावसायिक ट्रेड और कक्षा 11 व 12 में एक व्यावसायिक ट्रेड को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।
पीएम श्री राजकीय महिला विद्यालय मलदहिया, देव मूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सुभद्रा कुमारी इंटर कॉलेज, यूपी कॉलेज, वल्लभ विद्यापीठ, बलदेव इंटर कॉलेज, कालिका धाम इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, राधा किशोरी इंटर कॉलेज, रानी मुरार इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी, कमलाकर चौबे इंटर कॉलेज, बसंत कन्या विद्यालय में दो-दो शिक्षक की तैनाती के साथ कोर्स संचालित हो रहे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
नई शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इससे बच्चों को रुटीन शिक्षा के साथ ही नया हुनर सीखने का मौका मिलेगा। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस