फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : छह टॉपर शिक्षकों के रिकॉर्ड का विवि में पता ही नहीं 

Tue, 24 Apr 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू
विज्ञापन
बीएचयू में शिक्षकों की अनियमित ढंग से हुई नियुक्तियों का मामला खत्म ही नहीं हो रहा है। आरटीआई से विज्ञान संकाय के केमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस का नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इसमें छह आवेदकों ने खुद को हाईस्कूल से लेकर स्नातक-परास्नातक तक टॉपर बताया है लेकिन विश्वविद्यालय में इसकी कोई जानकारी नहीं है। विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में 200 से अधिक पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर पद पर नियुक्तियां हुईं थीं।

नियुक्तियों के 100 से अधिक मामलों में आरटीआई के जरिए विभागवार नियुक्त शिक्षकों की योग्यता के साथ ही इनके द्वारा लगाए गए प्रमाणपत्रों की जानकारियां मांगी जा रही हैं।
विज्ञापन


ताजे मामले में एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति के समय आवेदकों ने खुद को टॉपर बताते हुए आवेदन किया था।

एक प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें नियुक्ति भी पा ली थी लेकिन अब आरटीआई के जवाब में यह लिखकर विश्वविद्यालय ने दिया है, इनका टॉपर होने का कोई रिकार्ड ही नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें