फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा: पूर्वांचल में 6 हजार से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षाएं, बलिया में 66 फीसदी रहे नदारद

Tue, 12 Feb 2019 10:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मदरसा बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है जिसमें मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं हुईं। पूर्वांचल में 23375 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इसमें से 6170 ने परीक्षा छोड़ दी। पूर्वांचल में बलिया जिले में सबसे ज्यादा 66 फीसदी बच्चों ने परीक्षा छोड़ी है जिनकी संख्या 2595 है।
विज्ञापन


दो पालियों में पहले दिन आयोजित परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। गाजीपुर में में 728 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इस परीक्षा 4703 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, आजमगढ़ में मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं गहमागहमी के बीच कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से शुरू हुईं । पहले ही दिन 1067 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आजमगढ़ के मुबारकपुर में आधा दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

बलिया में कुल 11 परीक्षा केंद्रों बनाए गए है। वहीं, शासन की सख्ती का असर साफ तौर पर दिखा। पहली पाली में मुंशी मौलवी की परीक्षा में कुल 3875 परीक्षार्थियों में 1280 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। शेष 2595 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


मिर्जापुर के नौ केंद्रों पर पहले ही दिन दोनों पालियों में 442 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन की परीक्षा में 2065 पंजीकृत थे। सोनभद्र में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा में कुल 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 254 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

चंदौली में पांच परीक्षा केंद्रों पर सुबह व शाम की दो पाली में परीक्षाएं हुईं। सुबह की पाली में मुंशी व मौलवी की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 785 विद्यार्थियों के सापेक्ष 472 ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर नकल न हो इसके लिए उपाय किए गए थे।

वहीं, भदोही में चार केंद्रों पर परीक्षाएं हुई। जहां कुल 1589 परूक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 212 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, वाराणसी में 13 परीक्षा केंद्रों पर 2744 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 787 ने परीक्षा छोड़ दी। इस बार ऐसा प्रशासन की सख्ती के कारण ज्यादातर बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें