धर्मांतरण कार्यक्रम स्थल से बरामद बाइबिल और अन्य किताब।पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 6 लोग
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के सलेमपुर मुहल्ले में बुधवार की शाम टेंट लगाकर हो रहे प्रार्थना सभा कार्यक्रम में धर्मांतरण कराने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान मौके से धर्मांतरण के सबूत मिलने पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
उपजिलाधिकारी सदर डा. राजेश कुमार ने बताया कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सलेमपुर मुहल्ला निवासी नंदलाल पुत्र दूधनाथ के घर पर बिना अनुमति के चंगाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी कि सलेमपुर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजक से कार्यक्रम के आयोजन का अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह कुछ भी नहीं दिखा सका। मौके पर महिलाओं की काफी भीड़ थी। साथ ही पास्टर बरलाई गांव निवासी मंगलेश्वर मौके पर मौजूद था। पुलिस आयोजक नंदलाल से टेंट आदि हटाने को कहकर लौट गई। लेकिन इसके बाद भी कार्यक्रम जारी रहा।
इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सिसौदिया ने जिले के उच्चाधिकारियों को इस कार्यक्रम की सूचना दिया। इस पर एसडीएम सदर डा. राजेश को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के लिए भेजा गया।
एसडीएम सदर राजेश सीओ नगर पंकज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। दोनो अधिकारियों को वहां ईसाइ धर्म के साहित्यिक पुस्तकों के साथ-साथ कुछ अन्य दस्तावेज भी मिले। इसमें लोगों के नाम आदि लिखे थे।