फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वर्ण शिखर के दर्शन के लिए जेब करनी होगी खाली, खर्च करने होंगे इतने रुपये

Thu, 26 Sep 2019 01:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वर्ण शिखर के दर्शन के लिए अब छह सौ रुपये देने होंगे। मंदिर में आने वाले विदेशियों पर यह शुल्क लगाया गया है। मंदिर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। टिकट मूल्य का 10 प्रतिशत शास्त्रियों को भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन की हेल्प डेस्क के अनुसार, विदेशियों को बांसफाटक स्थित हेल्प डेस्क पर पंजीकरण कराना होगा। प्रतिबंधित वस्तुओं को जमा करने के बाद यात्री के बारे में पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। उनको स्पेशल दर्शन का टिकट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

उनके साथ एक शास्त्री भी रहेगा जो गेट नंबर चार से उनको लेकर जाएगा और फिर दर्शन कराने के बाद हेल्प डेस्क पर लाकर छोड़ेगा। गेट नंबर चार और छत्ताद्वार पर पासपोर्ट की दोबारा खुफिया विभाग भी जांच करेगा। इसके उपरांत उन्हें परिसर में प्रवेश मिलेगा। अभी तक 24 से अधिक विदेशियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें