यात्री रेल प्रशासन को कोसते हुए एक नंबर प्लेटफार्म पर वापस जाकर वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेकर प्लेटफार्म आठ पर पहुंचे। शूटिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर आठ पर भीड़ ज्यादा बढ़ने के कारण जनता बेकाबू हो गई। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें संभालने में पसीने छूट गए।