आजमगढ़, वाराणसी और मऊ में गुरुवार को कोरोना के 283 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में तीन, बलिया में दो और आजमगढ़ में एक को मिलाकर कुल छह मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में कोरोना के 116 नये मरीज सामने आए, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। बलिया में 36 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा रसड़ा और सिकंदरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
आजमगढ़ में कोरोना के 42 नये मामले सामने आए, जबकि एक सर्जन की मौत हो गई। वह एक अक्तूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनको मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर किया गया था। सोनभद्र में 41 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
गाजीपुर में कोरोना के 22 मरीज मिले। भदोही में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें जिला अस्पताल का एक कर्मचारी और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। मऊ में कोरोना के नौ मरीज मिले। इसमें तीन मधुबन के हैं।