फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज: बीएससी-एजी कोर्स में एक सीट पर छह की दावेदारी, बाकी में दो से तीन; पढ़ें- पूरा जानकारी

Wed, 03 Jun 2026 03:04 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी कॉलेज में यूजी और पीजी कोर्स के लिए करीब 6500 अभ्यर्थियों की ओर से रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस दौरान बीएससी-एजी कोर्स में एक सीट पर छह की दावेदारी आई है। 
विज्ञापन
UP College Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कॉलेज के सबसे लोकप्रिय कोर्स बीएससी ऑनर्स कृषि में हर सीट पर छह दावेदारी है। 165 सीटों के लिए 1020 से ज्यादा आवेदन आए हैं। वहीं बाकी के कोर्स में हर सीट पर दो से लेकर तीन दावेदारी की गई हैं। यानी कि सीटों के मुकाबले दो से तीन गुना फॉर्म ही भरे जा सके हैं। हालांकि 15 जून तक आवेदन भरने का समय है जिसको देखते हुए दावा है कि बीएससी एजी की ये दावेदारी और भी बढ़ सकती है। यूपी कॉलेज से बीएससी एजी के स्कोप को देखते हुए आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


अभी तक कॉलेज में यूजी और पीजी कोर्स के लिए करीब 6500 अभ्यर्थियों की ओर से रजिस्ट्रेशन किया गया है। इनमें से 4900 से ज्यादा आवेदकों ने फॉर्म भर दिया है और वहीं अंतिम रूप से 4320 विद्यार्थियों ने फॉर्म फीस के साथ सबमिट किया है।

बीएससी बायो में 535 और बीए में 540 आवेदन
एक जून के बाद से लेकर 15 जून तक अब तक आवेदन करने में अभ्यर्थियों को 500 रुपये के फॉर्म के साथ 100 रुपये अतिरिक्त देना होगा। प्रवेश परीक्षाएं 1 जुलाई से 5 जुलाई तक कॉलेज परिसर में ही होंगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीए में 540, बी.कॉम में 510, बीएससी (बायोलॉजी ग्रुप) में 535, एमएससी (कृषि) में 260, एमएससी जूलॉजी में 226, एमकॉम में 130, एमएससी केमिस्ट्री में 114, एमएससी बॉटनी में 116 और अन्य डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में 162 आवेदन भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें