फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने अनियमितता के रिकॉर्ड मांगे

Wed, 22 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मार्कशीट सत्यापन में अनियमितता की फाइल नए सिरे से खुलेगी। मामले की जांच कर ही एसआईटी ने कुलसचिव से 2007 से 2013 तक परीक्षा संबंधी अभिलेखों की मांग की है। इसके साथ ही एसआईटी के पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान कार्यरत कुलपति, कुलसचिव समेत अन्य अधिकारियों का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर भी मांगा है। बड़े पैमाने पर हुई अनियमितता में एसआईटी के यह पत्र मिलने के बाद से विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में वर्ष 2007 से 2013 तक हुए अंकपत्रों के सत्यापन में अनियमितता की शिकायत के बाद शासन ने विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईटी) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में जहां एसआईटी के पुलिस अधीक्षक ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस कार्यकाल में हुए सत्यापनों का रिकॉर्ड सीडी में मांगा था वहीं अब सत्यापन संबंधी नियमावली, सात सालों में परीक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी का नाम, दी गई जिम्मेदारी की जानकारी मांगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें